अंतर्महाविद्यालयी एथलेटिक्स प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों को वापस आने पर किया गया सम्मानित

महात्मा ज्योतिबा फूले रोहिलखंड विश्वविद्यालय, बरेली द्वारा आयोजित अंतर्महाविद्यालयी एथलेटिक्स प्रतियोगिता में राजकीय महाविद्यालय बदायूँ के विजेता खिलाड़ियों का वापस महाविद्यालय आने पर सम्मानित किया गया। खिलाड़ियों ने डॉ हुकुम सिंह के निर्देशन में शानदार प्रदर्शन करते हुए पहली बार कुल छह पदक जीता था।
प्रतियोगिता में सुहालिया खान को 100 मीटर दौड़ में तृतीय स्थान, प्राची गुप्ता को 3000 मीटर स्टीपलचेज़ में कांस्य पदक, विपिन को 3000 मीटर स्टीपलचेज़ में तृतीय स्थान, हिमांशु को पोल वॉल्ट और हाईजंप में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर रजत पदक मिला था। इसके अतिरिक्त, 4×100 मीटर रिले में राजकीय महाविद्यालय की टीम ने भी तीसरा स्थान प्राप्त किया था, जिसमें में विपिन, अजय यादव, मोहित और मोहित कुमार शामिल थे। इस उपलब्धि को प्राप्त कर वापस लौटे खिलाड़ियों का महाविद्यालय की प्राचार्य लेफ्टिनेंट डॉ श्रद्धा गुप्ता, समारोहक डॉ रविंद्र सिंह यादव, खेल प्रशिक्षक डॉ हुकुम सिंह, डॉ राकेश कुमार जायसवाल, डॉ संजय कुमार, डॉ दिलीप कुमार वर्मा, डॉ सतीश सिंह यादव आदि ने स्वागत करते हुए शुभकामनाएं दीं ।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

