6:53 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

बदांयू – मनरेगा योजना का नाम बदलने के विरोध में कांग्रेसियों का प्रदर्शन

बदांयू 23 दिसंबर।

कांग्रेस की जिला कार्यकारिणी के कार्यकर्ताओं ने बदांयू आंबेडकर पार्क पर मनरेगा का नाम बदलने की साजिश व केंद्र सरकार की गांधी विरोधी सोच के खिलाफ प्रदर्शन किया। सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
आरोप लगाया कि केंद्र सरकार महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) का नाम बदलने की तानाशाही और इतिहास मिटाने वाली साजिश कर रही है।

कांग्रेसियों ने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन देकर मनरेगा का नाम यथावत रखने व गरीब विरोधी फैसले को वापस लेने की मांग की है। जिलाध्यक्क्ष अजीत यादव ने कहा कि भाजपा सरकार महात्मा गांधी के नाम से डरती है, इसलिए योजनाओं के नाम बदलकर इतिहास को तोड़ना-मरोड़ना चाहती है। सरकार पहले रोजगार खत्म करती है, फिर रोजगार की गारंटी देने वाली योजना का नाम बदलकर अपनी नाकामी छिपाने का प्रयास कर रही है।

उझानी नगर अध्यक्ष बब्लू सैफी ने कहा यह आंदोलन सड़क से संसद तक गूंजेगा। चेतावनी देकर कहा कि यदि केंद्र सरकार ने मनरेगा का नाम बदलने का फैसला वापस नहीं लिया तो कांग्रेस पार्टी जनपद स्तर पर गांव-गांव, ब्लॉक-ब्लॉक सहित सम्पूर्ण जिले में उग्र जन आंदोलन छेड़ेगी। राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन देकर मनरेगा का नाम यथावत रखने और गरीब विरोधी फैसले तत्काल वापस लेने की मांग की है। इस मौके पर सेकंडों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस