बिल्सी में पांच शिकायतों का मौके पर किया निराकरण
बिल्सी – अपर विकास आयुक्त देवेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में शनिवार को तहसील सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। यहां कुल 20 शिकायती पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से मौके पर पांच शिकायत का निस्तारण किया गया। जिसमें सर्वाधिक 7 मामले राजस्व विभाग, नगर पालिका से एक, विद्युत निगम से दो और क्षेत्र के विभिन्न गांव में पैमाइश, कब्जा और सरकारी जमीनों पर अवैध निर्माण से संबंधित शिकायती पत्र आए। इस दौरान अपर विकास आयुक्त ने अधिकारियों को जनशिकायतों को गंभीरता से लेते हुए गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जन शिकायतों का निस्तारण शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता में है। शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही न करें। इस मौके पर एसडीएम प्रेमपाल सिंह, तहसीलदार प्रथा सिंह, नायब तहसीलदार बदन सिंह, मोहित राठी, पूर्ति निरीक्षक धीरज गुप्ता, एसडीओ जेपी सिंह आदि मौजूद रहे।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

