बिल्सी। नगर समेत बिल्सी ग्रामीण, जरावन, हथरा, नागरझूना, बनकोटा गांव में शनिवार को बिजली उपभोक्ताओं की शिकायतों के समाधान के लिए विभागीय अधिकारियों की मौजूदगी में शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में पहुंचे उपभोक्ताओं ने बिल सुधार, ओटीएस योजना तथा बकाया जमा कराने से संबंधित समस्याएं दर्ज कराईं। शिविर में 150 बकाएदारों का ओटीएस योजना में पंजीकरण कराया गया। साथ ही विभाग ने करीब 15.10 लाख रुपये की बकाया धनराशि भी जमा कराई। एसडीओ जेपी सिंह राजपूत ने सभी शिविरों का औचक निरीक्षण किया। साथ ही मौके पर मिले उपभोक्ताओं को योजना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा जारी की गई उक्त योजना का सभी उपभोक्ताओं को प्राथमिकता से लाभ दिया जा रहा है। शिविर में जेई गजेंद्र पाल सिंह, उमाशंकर, रामस्वरुप, मनोज कुमार, राजेश कुमार, सूरज पटेल, देवकी नंदन, कुंवरपाल आदि कर्मचारी मौजूद रहे।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

