अगले वर्ष 18 जनवरी 2026 को निकाली जाने वाली सनातन हिंदू एकता पदयात्रा के चल रहे जन सम्पर्क अभियान के तहत शहर के कृष्णापुरी मोहल्ले के श्री जी रिसार्ट में बैठक कर लोगों को यात्रा से जुडने का आवहन किया गया. इस दौरान यात्रा प्रमुख भागवत प्रवक्ता परम श्रद्धेय मुमुक्षु कृष्ण दद्दा जी महाराज ने कहा कि हम किसी भी जाति से सम्बन्ध रखते हों लेकिन सबसे पहले हम सनातनी हैं। और वास्तविकता में भारत का अस्तित्व केवल सनातन में परिलक्षित होता है। आज जात पाँत ऊँच नीच का हमारे हृदय में जो बीज बोया जा रहा है वो अप्रत्यक्ष आतंकवाद है। हिन्दुत्व के टूटते मात्र 20 बर्ष में ही भारत इस्लामिक राज्य होगा। लेकिन हम ऐसा कदापि नहीं होने देंगे चाहे अपने प्राणों की बाजी क्यों न लगानी पड़े। हम घर घर जाकर जात-पाँत, ऊँच-नीच के भेद भाव को समाप्त करेंगे हिन्दुत्व को मजबूत करेंगे। एवं विधर्मियों के द्वारा रचे गये षड्यन्त्र को विफल करेंगे। हम हिन्दुस्तान में अब दूसरा पाकिस्तान नहीं बनने देंगे। हम सभी को एक साथ मिलकर हिंदू बस्तियों से मुस्लिम धार्मिक स्थल और कब्रस्तान हटाने का संकल्प लेना चाहिए.उन्होंने नारा भी दिया..हिन्दू राष्ट्र बनाना है।राम राज्य अब लाना है।।
बैठक में. विशाल मौर्य, आरडी शर्मा, नरेश चंद्र शंखधार, देवेश चंद्र मिश्रः, शिवाकर मौर्य, रघुनंदन प्रसाद, राकेश बाबू सक्सेना, राकेश बाबू गुप्ता, एसी उपाध्याय, प्रदीप कटियार, आरवी दुवे, रामवीर शर्मा, रजनीश दीक्षित, अनुपम पचौरी, रिंकू दीक्षित इंजीनियर अनिल शर्मा समेत भारी संख्या में लोग मौजूद रहे.


badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

