5:07 am Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

डिप्टी आरएमओ के ना आने पर जिलाध्यक्ष ने अनिश्चितकालीन धरना की घोषणा

बदायूं आज दिनांक 18 दिसंबर को निश्चित कार्यक्रम के अनुसार मालवीय आवास ग्रह पर पंचायत शुरू हुई पंचायत में डिप्टी आरएमओ के ना आने पर जिला अध्यक्ष ने अनिश्चितकालीन धरना की घोषणा कर दी सभी किसानों से कह दिया कि अपने-अपने गांव अपने-अपने क्षेत्र में अगली पंचायत का जोर-जोर के साथ प्रचार प्रसार शुरू करो प्रशासन किसानों के साथ अन्याय कर रहा है यह बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा कौन सा तरीका है जो किसानों को पूरा वर्ष हो गया खाद के लिए लाइनमें लगने में
और प्रत्येक को दो कट्टा खाद ही मिलता है चाहे उसके पास दो बीघा जमीन हो या 50 बीघा जमीन है किसानों को खाद खतौनी के द्वारा मिलना चाहिए बदायूं जनपद में पांच तहसील होते हुए बिल्सी तहसील में सरकारी क्रय केंद्र क्यों नहीं खोला गया और खोला गया तो 30 नवंबर को खोलकर 6 दिसंबर को बंद क्यों कर दिया गया अब लड़ाई धान बाजरा खरीद की नहीं अब लड़ाई जांच के लिए है एक-एक सेंटर इंचार्ज को चार-चार सरकारी क्रय केंद्र एक ही स्थान पर दे दिए गए किंतु तोल एक कांटे से हुई और खरीद 1000 से 1200 कुंतल दिखाई गई जबकि वास्तविक में 150 या 200 कुंतल ही खरीद हुई आज विपणन अधिकारी को ज्ञापन ना देकर वापस कर दिया बाद में पंचायत में प्रशासनिक अधिकारी ज्ञापन लेने आए ज्ञापन में जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र आधार कार्ड खतौनी में अंश निर्धारण के कार्य ग्राम सभा के सचिवालय में होना जनपद में धान बाजरा की खरीद पर घोटाले की जांच होना उत्तर प्रदेश राज्य ग्राम विकास बैंक लिमिटेड द्वारा किसानों से एक-लाख के 5 लाख वसूल करना कार्यवाही की धमकी देना बिल्सी नगर पालिका में हमारे तहसील प्रभारी अंजर खान कीकार टूटी पुलिया में गिरने से उनकी पत्नी को जो कष्ट पहुंचा उसकी पूर्ति नहीं की जा सकती यदि नगर पालिका द्वारा वर्षों से टूटी पुलिया सही कर दी जाती तो शायद यह घटना टल सकती थी किंतु अफसोस है दुर्घटना के बाद पुलिया बनवाई गई उसकी जांचआदि समस्याओं को लेकर ज्ञापन दिया गया ज्ञापन देने वालों में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रविंद्र सिंह जिला अध्यक्ष रामा शंकर शंख धार जिला प्रभारी झाझन सिंह मंडल सचिव विनोद सक्सेना जिला महासचिव नरेंद्र सक्सेना जिला संगठन मंत्री उदयवीर सिंह जिला कार्यकारिणी सदस्य राजेंद्र सिंह संगठन मंत्री के प्रतिनिधि हेमंत नगर जिला सचिव मोहम्मद फहीम खान शरीफ खान हसरत खान तहसील अध्यक्ष सहसवान नत्थू सिंह ब्लॉक उपाध्यक्ष सहसवान चंद्रपाल सिंह यादव सहसवान ब्लाक उपाध्यक्ष सहसवान सतीश कश्यप ग्राम अध्यक्ष ब्लॉक अध्यक्ष इस्लामनगर किशनवीर यादव ब्लॉक सचिव जागरण सिंह ब्लाक महासचिव महमूद खान जिला उपाध्यक्ष भूरीलाल शर्मा ब्लॉक अध्यक्ष वजीरगंज राजेश्वर सिंह यादव ब्लॉक उपाध्यक्ष वजीरगंज राजेश यादव रामवीर महेश पाल सिंह राम अवतार सिंह ब्लॉक अध्यक्ष सलारपुर पप्पू सैफी तहसील उपाध्यक्ष बदायूं बृजपाल प्रजापति ब्लॉक अध्यक्ष उसावा शराफत अल्वी कृपाल सिंह नन्हे सक्सेना जोगिंदर सिंह बालकिशन शिवदयाल प्रमोद सिंह मोहनलाल महेश चंद हर नारायण नगर अध्यक्ष उझानी चंद्र मोहन वर्मा ऋषिपाल सिंह रामविलास ब्लॉक अध्यक्ष सहसवान महिपाल सिंह यादव युवा ब्लॉक अध्यक्ष सहसवान दिनेश यादव ब्लॉक सचिव सहसवान उदयपाल यादव राजू यादव सहित सैकड़ो किसान मौजूद रहे

विज्ञापन एक्सप्रेस