7:56 pm Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

आसफपुर – ग्राम पंचायतों में 9 दिवसीय प्रवास के लिए प्रशिक्षु बी आर पी टीम रवाना

ग्राम पंचायतों में 9 दिवसीय प्रवास के लिए प्रशिक्षु बी आर पी टीम रवाना , ग्राम पंचायतों में प्रवास के चलते सोशल ऑडिट कर रिपोर्ट सौंपेंगे
आसफपुर ( बदायूं ) – राष्ट्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज संस्थान हैदराबाद द्वारा प्रायोजित ब्लॉक संसाधन व्यक्तियों का एक मासीय सर्टिफिकेट कोर्स के अंतर्गत निदेशक सोशल ऑडिट उत्तर प्रदेश द्वारा निर्गत सोशल ऑडिट कैलेंडर के अनुसार प्रशिक्षु टीमों द्वारा 15 दिसंबर 2025 से 23 दिसंबर 2025 तक 9 दिन के प्रवासीय कार्यकाल में बदायूं जिले के विकास खंड सहसवान क्षेत्र के गांव सादपुर , तरेचा , तेहरा , मोहम्मद पुर ऊधा , रफीनगर , सुल्तानपुर , अहमदनगर आदि ग्राम पंचायतों का सोशल ऑडिट करेंगे ।
इस दौरान 23 दिसंबर 2025 को विशेष ग्राम सभा सोशल ऑडिट का आयोजन किया जाएगा ।
यह कार्यक्रम बदायूं जिला अधिकारी द्वारा स्थानीय स्तर पर भी दिशा निर्देश जारी किए गए हैं तथा विकास खंड सहसवान के खंड विकास अधिकारी सतीश कुमार सेनी के समन्वयन में चयनित 7 ग्राम पंचायतों में उपलब्ध कराए गए अभिलेखों तथा ऑन लाइन एम आई एस से प्रक्रिया पूर्ण की जाएगी
इस सोशल ऑडिट कार्यक्रम में जनपद हापुड़ , शामली , बागपत ,अलीगढ़ , इटावा सहित पांच जिलों के बी आर पी प्रतिभाग ले रहे हैं ।
जिसमें श्यौराज सिंह , मनोज कुमार ,खजन सिंह , भगवान सिंह , राकेश कुमार , सुनील दत्त शर्मा , विपिन कुमार शर्मा , प्रतिभा राघव , सोपाली सिंह , वीर पाल सिंह ,योगेंद्र कुमार , सुधीर कुमार , तरन्नुम , नरेंद्र कुमार ,बृजेश कुमार , सुघर सिंह , हरी शंकर , मोहर सिंह , रूपरानी ,मधुरानी ,सुनीता , अवरार अहमद , गीता सिंह , मुकेश कुमार शर्मा , हंसराज सिंह , ईश्वर पाल , इंद्र पाल सिंह , सत्यवती , राजकुमार , तेजपाल ,प्रदीप कुमार , सुभाष चंद्र , जयकृष्ण श्रीवास्तव ,जय शिव मिश्रा ,शैलेन्द्र कुमार व सरनाम सिंह सहभागिता करेंगे ।
इस सोशल ऑडिट कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए 7 ग्राम पंचायतों में पांच पांच बी आर पी प्रशिक्षुओं की टीम गठित की गई है । सभी सोशल ऑडिटरों का अलग अलग 7 ग्राम पंचायतों में स्थानीय पंचायत भवनों पर 9 दिवसीय प्रवास सुनिश्चित किया गया है ।
यह कार्यक्रम क्षेत्रीय ग्राम्य विकास प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य अनुज कुमार श्रीवास्तव , प्रशिक्षण कार्यक्रम अधिकारी पंकज कुमार व प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रभारी हरीश उपाध्याय के नेतृत्व में चलाया जा रहा है ।
यह जानकारी संस्थान के प्राचार्य अनुज कुमार श्रीवास्तव ने दी ।
आसफपुर से दानवीर सिंह

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.