2:18 am Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

बदायूं में खेत में मिला अज्ञात शव पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा

बदायूं 14 दिसम्बर

बदायूं के दादरा और करियावेंन के बीच रविवार को एक खेत में एक अज्ञात शव मिला। सूचना मिलने पर सहसवान के सीओ और जरीफनगर के एसओ मौके पर पहुंचे और जानकारी हासिल की।

पुलिस को प्रथम दृष्टया यह हत्या का मामला प्रतीत हो रहा है। आशंका है कि शव को हत्या के बाद खेत में फेंका गया है। शव की स्थिति देखकर पुलिस को लग रहा है कि यह किसी फेरी वाले का हो सकता है।

घटनास्थल के पास सड़क पर एक फेरी वाले का रिक्शा भी खड़ा मिला। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

फिलहाल, पुलिस क्षेत्र में शव की पहचान करने का प्रयास कर रही है और मामले की आगे की जांच जारी है।

विज्ञापन एक्सप्रेस