बिसौली। बिसौली कोतवाली परिसर में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया जिसमें क्राइम इंस्पेक्टर सहसंर वीर सिंह ने फरियादियों की समस्याएं सुनी। उन्होंने बताया कि सरकार की मंशा के तहत फरियादियों की शिकायत सुनने के लिए प्रत्येक शनिवार को जनहित में थाना समाधान दिवस लगाया जाता है। इस दौरान उन्होंने शिकायतकर्ताओं को आश्वासन दिया कि उनकी जायज शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान ग्राम अजनावर निवासी ममता पत्नी राजवीर की शिकायत थी कि रात में गांव की किसी अनजान व्यक्ति ने पुआल में आग लगा दी। जिसमें काफी नुकसान हो गया है। वही ग्राम सिकली निवासी वेदराम पुत्र बिहारी लाल का आरोप था कि उनके खेत के बराबर श्योराज पुत्र नंदराम अपने खेत से 6 फीट गहरी मिट्टी उठवा रहा है। जिससे उनके साथ हकतलफी हो रही है। शिकायत सुनकर क्राइम इंस्पेक्टर ने तुरंत हल्का इंचार्ज को कार्रवाई के निर्देश दिए।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

