10:15 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

सभी वादे आज भी अधूरे हैं: ओमकार सिंह

जनता ने जिन वादों और उम्मीदों के साथ मौजूदा सरकार को सत्ता सौंपी थी, वे सभी वादे आज भी अधूरे हैं: ओमकार सिंह

बदायूँ : आज दिनाँक 12 दिसम्बर 2025 को परशुराम चौक स्थित बीएलए 1 कार्यालय पर बैठक कर रैली की तैयारी की गई जिसमे कांग्रेस की 14 दिसंबर को प्रस्तावित ‘वोट चोर-गद्दी छोड़’ रैली को सफल बनाने को लेकर नेताओं व कार्यकर्ताओं ने बैठक कर मंथन किया इस दौरान रैली की सफलता के लिए रणनीति तैयार की गई और पार्टी पदाधिकारियों व नेताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गईं। बीएलए 1 ओमकार सिंह ने कहा कि 14 दिसंबर की रैली बदायूँ सहित पूरे प्रदेश में जन-आक्रोश की आवाज बनेगी। उन्होंने कहा कि जनता ने जिन वादों और उम्मीदों के साथ मौजूदा सरकार को सत्ता सौंपी थी, वे सभी वादे आज भी अधूरे हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे घर-घर जाकर लोगों को बड़ी संख्या में रैली में पहुंचने के लिए प्रेरित करें। इस अवसर पर निवर्तमान प्रदेश सचिव, एआईसीसी सदस्य जितेंद्र कश्यप ने कहा कहा कि देश में पहली चोरी तब हुई जब केंद्र सरकार ने चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति प्रक्रिया बदल दी थी। पहले चुनाव आयुक्तों का चयन एक पारदर्शी और संतुलित प्रणाली के तहत होता था। अब सरकार ने चयन प्रक्रिया में बदलाव कर लोकतंत्र की स्वतंत्रता और निष्पक्षता पर गंभीर प्रहार किया है। उन्होंने कहा कि 14 दिसम्बर की रैली ऐतिहासिक होगी।दिल्ली पहुंचकर कार्यकर्ता लोकतंत्र की रक्षा के लिए अपना संदेश देंगे। ओमकार सिंह ने जानकारी देते हुए कहा कि जिलेभर से बीएलए 2, एवं वरिष्ठ 121 कांग्रेसजन एक बस 11 वाहनों से दिल्ली कूच करेंगे जो कि इस अवसर पर जिला महासचिव इखलास गद्दी ने अपने सुझाव दिए

विज्ञापन एक्सप्रेस