5:04 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

अन्तर्राष्ट्रीय हेल्थ कवरेज डे पर लोगों को किया जागरूक

बिल्सी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बदायूं के निर्देशन में शुक्रवार को अन्तर्राष्ट्रीय हेल्थ कवरेज डे स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर विधिक साक्षरता एवं जागरूकता कार्यक्रम के रुप मनाया गया। यहां लोगों को स्वास्थ्य एवं सरकार द्वारा जनता के हितों के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के जानकारी देते हुए जागरुक किया गया। केंद्र प्रभारी डा.अनिल कुमार गुप्ता ने बताया कि आयुष्मान भारत योजना प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत पात्र परिवारों को पांच लाख रुपये तक निःशुल्क उपचार की सुविधा दी जा रही है। जिससे गरीब लोगों को इसका सीधा लाभ मिल रहा है। इसके अलावा जननी सुरक्षा योजना के तहत सुरक्षित प्रसव के लिए गर्भवती महिलाओं को प्रोत्साहन राशि भी सरकार द्वारा दी जा रही है। ताकि गर्भवती महिलाएं अपने स्वास्थ्य का अच्छे से ख्याल रख सके। वहीं जननी-शिशु सुरक्षा कार्यक्रम के तहत गर्भवती महिलाओं व नवजात शिशुओं के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं दी जा रही है। वहीं प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत पहली बार गर्भधारण करने वाली महिलाओं को वित्तीय सहायता भी सरकार दे रही है। पीएलवी सपना सिंह ने विधिक के संबंध में विस्तार से जानकारी देकर लोगों को जागरुक किया। इस मौके पर डा. चारू गुप्ता, डा.प्रेमपाल सिंह, डा.अपूर्व राणा, राजकुमार मौर्य, सरवर अली, प्रेमवीर सिंह आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस