1:23 am Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

श्री हर मिलाप सनातन धर्म पब्लिक स्कूल में चल रहे क्रीडा महोत्सव

श्री हर मिलाप सनातन धर्म पब्लिक स्कूल में चल रहे क्रीडा महोत्सव को आज समापन की ओर ले जाते हुए बड़े ही धूमधाम से मनाया गया इसमें आज नन्हे मुन्ने बच्चों ने जो स्पोर्ट्स लीग में भाग लिया था उसमें उन्होंने अपने मनोरंजन के साथ खेलों में बहुत ही रुचि पूर्ण प्रदर्शन किया उनके प्रदर्शन को ध्यान में रखते हुए विद्यालय द्वारा उन बच्चों को प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान के मेडल एवं सर्टिफिकेट प्रदान किए गए इस शुभ अवसर पर विद्यालय प्रबंधक डी के चड्ढा जी , अध्यक्षा श्रीमती सुषमा कथूरिया जी एवं विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती दिव्या जी ने सभी बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए बच्चों को कक्षा अनुसार सर्टिफिकेट एवं गोल्ड मेडल, सिल्वर मेडल एवं ब्रॉन्ज मेडल वितरित किए गए सभी बच्चों का उत्साह देखने लायक था विद्यालय का प्रांगण चारों ओर से गूंज रहा था और सभी अध्यापिकाओं ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया सभी बच्चों को कहा गया खेल का भी उतना ही महत्व है आपके जीवन में जितना की शिक्षा का । खेल आपकी शारीरिक विकास को विकसित करता है एवं बच्चों के लिए खेल महत्वपूर्ण होताहै।

विज्ञापन एक्सप्रेस