बिल्सी । मध्यांचल विद्यूत वितरण निगम लिमिटेड के मूख्य
अभियंता (वाणिज्य) नरेश कृमार ने सैदपुर क्षेत्र में
बिजली बिल राहत योजना कैंपों का निरीक्षण किया।
उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए कि
सरकार की बिजली बिल राहत योजना 2025-26 का
लाभ अधिक से अधिक उपभोक्ताओं तक पहुंचाया जाए।
मुख्य अभियंता ने सैदपुर टाउन और सैदपुर ग्रामीण
उपकेंद्रों पर संचालित डन कैंपों में पंजीकरण प्रक्रिया
बिल जमा व्यवस्था और उपभोक्ताओं की समस्याओं की
समीक्षा की। उन्होंने जोर दिया कि कोर्ड भी उपभोक्ता
योजना के लाभ से वंचित न रहे और सभी कर्मचारी
गंभीरता, पारदर्शिता तथा तत्परता से कार्य करें।
सैदपुर उपकेंद्र में अब तक 22 उपभोक्ताओं ने
पंजीकरण कराया है, जिससे लगभग 2.6 लाख रुपए
की वसूली हुई है। इसके अतिरिक्त, बिल्सी टाउन, बिल्सी
ग्रामीण, वजीरगंज और नागार्जना क्षेत्रों के कैंपों के
माध्यम से 183 उपभोक्ताओं का पंजीकरण हुआ है
जिससे कुल 16.64 लाख रुपए का राजस्व प्राप्त हुआ।
निरीक्षण के दौरान उपखंड अधिकारी जयप्रकाश और
अवर अभियंता रामस्वरूप सहित अन्य विभागीय
कर्मचारी उपस्थित रहे।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

