बिल्सी। नगर के भूदेवी वार्ष्णेय इंटर कॉलेज में बृहस्पतिवार को रेडक्रॉस सोसाइटी बदायूँ की ओर से मैजिक शो का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जादूगर राजेश कुमार भारती ने विभिन्न प्रकार के जादू दिखाकर विद्यार्थियों का मनोरंजन किया। उनके द्वारा प्रस्तुत किए गए आकर्षक जादूई करतबों को देखकर बच्चे रोमांचित हो उठे। जादू प्रदर्शन के दौरान राजेश कुमार भारती ने समाजिक कुरीतियों और समसामयिक मुद्दों पर भी विद्यार्थियों को जागरूक किया। उन्होंने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, नशा मुक्ति, नैतिक मूल्यों के महत्व, जनसंख्या नियंत्रण, तनाव प्रबंधन तथा स्वच्छता जैसे विषयों पर सारगर्भित संदेश दिए। प्रधानाचार्य प्रदीप कुमार शर्मा ने जादूगर के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में प्रदीप कुमार सक्सेना, राजेंद्र कुमार शर्मा, जयप्रकाश शाक्य, सुनील कुमार, गीता रानी, तवस्सुम खान, माधुरी शांखी सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

