1:55 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

शिविर में 31 महिलाओं की हुई लेप्रोस्कोपिक विधि से नसबंदी

बिल्सी। नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर बुधवार को परिवार नियोजन कार्यक्रम को गति देने के उद्देश्य से नसबंदी शिविर आयोजित किया गया। शिविर में जिले की एफआरएचएस टीम के चिकित्सकों की देखरेख में लेप्रोस्कोपिक विधि से 31 महिलाओं की नसबंदी की गई। शिविर सुबह होते ही महिलाओं की कतार लगनी शुरू हो गई। मेडिकल टीम ने 40 महिलाओं का पंजीकरण के बाद लाभार्थियों की स्वास्थ्य जांच की और प्रक्रिया से संबंधित जानकारी दी। इसके बाद सुरक्षित तरीके से सभी 31 महिलाओं की लेप्रोस्कोपिक विधि से नसबंदी कराई गई। चिकित्साधीक्षक डा.अनिल कुमार गुप्ता ने बताया कि लेप्रोस्कोपिक तकनीक आधुनिक, सुरक्षित और कम समय लेने वाली विधि है, जिससे महिलाओं को कम दर्द होता है और वे जल्दी स्वस्थ हो जाती हैं। सभी महिलाओं को नसबंदी उपरांत आवश्यक दवाएं, सावधानियां और परामर्श दिया गया। शिविर के अंत में लाभार्थी महिलाओं को प्रमाण पत्र भी सौंपे गए। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि परिवार नियोजन को बढ़ावा देने के लिए आगे भी इस तरह के शिविर आयोजित किए जाएंगे। टीम में डॉ क़ादरा सुल्ताना, अमर वर्मा, अरविंद, दीपमाला, मनीषा, कुसुमलता, नीतू शर्मा, शशिवाला आदि शामिल रही।

विज्ञापन एक्सप्रेस