2:28 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

गर्भवती महिलाओं को पर्याप्त नींद लेनी चाहिए – डा.जयश्री

बिल्सी। मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर सोमवार को पीएम सुरक्षा मातृत्व अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं के लिए शिविर आयोजित किया गया। जिसमें क्षेत्र की करीब 30 से अधिक गर्भवती महिलाओं का टीम द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. जयश्री शर्मा ने महिलाओं को गर्भावस्था में खानपान एवं सावधानियों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि इस अवधि में महिलाओं को संतुलित व पौष्टिक भोजन अवश्य लेना चाहिए, जिससे गर्भ में पल रहे शिशु के विकास में कोई बाधा न आए। उन्होंने हरी सब्जियां, मौसमी फल, दूध, दालें, अंडा तथा आयरन-फोलिक एसिड की नियमित खुराक लेने पर जोर दिया। महिलाओं को समय-समय पर स्वास्थ्य परीक्षण कराने, टीकाकरण पूरा रखने, तनाव से दूर रहने और पर्याप्त नींद लेने की सलाह दी। उन्होंने बताया कि संतुलित दिनचर्या अपनाने से प्रसव संबंधी जटिलताओं की संभावना काफी कम हो जाती है। शिविर में स्वास्थ्य कर्मियों ने महिलाओं की जांच के साथ उन्हें पोषण, एएनसी चेकअप, टीकाकरण और प्रसव पूर्व देखभाल से जुड़ी जानकारी भी प्रदान की। इस मौके पर डा.चारु गुप्ता, शशिवाला, सुमन शर्मा, प्रतीक्षा भारद्वाज आदि मौजूद रहीं।

विज्ञापन एक्सप्रेस