सहसवान (बदायूं) सहसवान कोतवाली क्षेत्र में खेत के विवाद को लेकर एक महिला के साथ मारपीट व अभद्रता करने के आरोप में पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। नामजद आरोपियों में एमआईएम नेता शरीफउद्दीन व उसका साला खालिद शामिल हैं। पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है की उसका पति जकी अहमद के खेत संबंधी विवाद को लेकर कई दिनों से तनाव चल रहा था। बीती 29 नवंबर की शाम करीब 5 बजे राजस्व टीम द्वारा खेत का मुआयना किए जाने के बाद महिला अपनी जेठानी के साथ घर लौट रही थी, तभी रास्ते में आरोपियों ने रोक लिया। आरोप है कि महिला को गंदी-गंदी गालियां देते हुए दुकान के अंदर घसीट लिया गया और लात-घूसों से मारपीट की गई। विरोध करने पर कपड़े फाड़कर अभद्र हरकत करने का प्रयास किया गया।
महिला की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। घटना की सूचना कोतवाली में दी गई, जिस पर पुलिस ने जांच के बाद मुकदमा दर्ज कर लिया है। आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com