।
उझानी- बदांयू एक्सप्रेस 9 दिसंबर।
उझानी के अढौली रेलवे फाटक के समीप एक बाइक सवार युवक की दीवार से टकराने के बाद मौत हो गयी।
मृतक आर्येंद्र यादव 31 पुत्र अमर सिंह निवासी रसूला थाना मुजरिया 4 साल से उझानी के गौतमपुरी की लक्ष्मी नगर कॉलोनी में बच्चों को पढ़ाने के लिए रह रहा था । सुबह तड़के बाइक अढौली फाटक के समीप दीवार से टकरा गई, मौके पर ही मौत सुबह 4:00 के करीब पुलिस शव लेकर अस्पताल आई, पहचान होने पर परिजनों को हादसे की सूचना दी,मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया।


badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

