अंबियापुर में हुई ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताएं
बिल्सी। विकास खंड अम्बियापुर में सोमवार को ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य आयोजन हैदलपुर स्कूल पर किया गया। जिसका शुभारंभ खंड शिक्षाधिकारी गौतम प्रकाश एवं प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष सुशील चौधरी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर एवं फीता काटकर किया। प्रतियोगिता में विभिन्न खेल स्पर्धाओं में बच्चों ने उत्साह के साथ भागीदारी निभाई। खेल मैदान सुबह से ही बच्चों के जोश और ऊर्जा से गूंजता रहा। प्रतियोगिताओं में लंबी कूद जूनियर स्तर बालक वर्ग में गंगाचरण, बालिका वर्ग वर्षा, 50 मीटर दौड़ प्राथमिक स्तर बालक वर्ग में चंदन, बालिका वर्ग में अंशु, 100 मीटर दौड़ प्राथमिक स्तर बालक वर्ग में आदित्य, बालिका वर्ग में प्रांशी, कबड्डी प्राथमिक स्तर बालक वर्ग प्राथमिक विद्यालय फकीरबाद एवं उच्च प्राथमिक स्तर बालक वर्ग उच्च प्राथमिक विद्यालय सिरसोल ने बाजी मारी। इस मौके पर अनुज सक्सेना, शैलेश प्रताप सिंह, रमन सिंह, कीर्ति सिंह, वीना सिंह, अनु राय, दिवाकर मिश्रा, ब्रजभान सिंह आदि शिक्षक मौजूद रहे।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com