2:36 am Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

इंडिगो फ्लाइट कैंसिलेशन पर बड़ा अपडेट, 610 करोड़ से ज्यादा रिफंड जारी

तकनीकी खराबी और स्टाफ की कमी के चलते इंडिगो की कई उड़ानों के लगातार रद्द और देरी होने के बीच नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने अहम जानकारी दी है। मंत्रालय के अनुसार अब तक यात्रियों को 610 करोड़ रुपये से अधिक का रिफंड प्रोसेस किया जा चुका है।

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने इस मुद्दे पर संबंधित स्टेकहोल्डर्स के साथ महत्वपूर्ण बैठक की, जिसमें रिफंड प्रक्रिया को तेज और पारदर्शी बनाने के निर्देश दिए गए हैं।

सूत्रों के मुताबिक, मंत्रालय जल्द ही सभी एयरलाइन ऑपरेटरों के साथ एक और बैठक करेगा, ताकि यात्रियों को हो रही परेशानियों को कम किया जा सके।

विज्ञापन एक्सप्रेस