मंदिर के महंत ने दिया आस-पास से ठेले खोमचे हटवाने को कोतवाली में शिकायती पत्र।
उझानी-बदांयू एक्सप्रेस 7 दिसंबर।
नगर की पुरानी गल्ला मंडी के ऐतिहासिक शिव मंदिर के महंत दिनेश चंद्र पाठक के पुत्र अनुज शर्मा ने कोतवाली पुलिस को एक शिकायती पत्र सोंपा है कि मंदिर के आस-पास ठेले खोमचे वालों ने कब्जा जमा रखा है। दोना ,गिलास फेंककर गंदगी तो करते ही हैं आऐ दिन गाली-गलौज होने से मंदिर आने वाली महिला श्रृद्धालुओं को दिक्कत होती है।
कोतवाली शिकायती पत्र सोंपते हुए अनुज शर्मा ने कहा कि ठेले खोमचे वालों को मंदिर के आस-पास से हटाया जाए। उनकी वजह से मंदिर के आस-पास गंदगी रहती है। वहीं चाट पकौड़ी के ठैलो पर लोग शराब पीकर गाली-गलौज भी करते हैं। इसकी मंदिर आने वाली महिलाओं ने महंत से शिकायत भी की है।
महंत दिनेश चंद्र पाठक ने बताया कि किसी ठेले वाले से हटने की कहो तो वह झगड़ा करने को तैयार नजर आता है। उन्होंने कोतवाली पुलिस से मंदिर के आस-पास सफाई के वास्ते ठेले खोमचे वालों को हटवाने की गुहार लगाई है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com