1:36 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

आर्यनगर में योग, यज्ञ एवं वेद कथा

आर्यनगर में योग, यज्ञ एवं वेद कथा का प्रथम दिवस इस्लामनगर : आर्य नगर आर्य समाज में सात दिवसीय योग, यज्ञ एवं वेद कथा के प्रथम दिवस पर समस्त नगर के साथियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया प्रातः कालीन योग सत्र में योगाचार्य हरेंद्र सिंह आर्य ने योग का लाभ बताते हुए योग पर प्रकाश डाला और कहा की योग संपूर्ण जीवन शैली है, उन्होंने जीवनचार्य से लेकर के आहारचार्य पर चर्चा की और कहा कि योग की हर मानव प्राणी को नितांत आवश्यकता है, जो योग नहीं कर रहा है वही रोगी है, क्योंकि दूषित वायु एवं मिलावट के खानपान के कारण हमें जटिल बीमारियों का सामना करना पड़ रहा है, इन तमाम बीमारियों से बचने के लिए हमें नित्य प्रतिदिन योगाभ्यास करना ही चाहिए कार्यक्रम आयोजक संजीव पहलवान ने सभी साथियों को प्रतिदिन योग करने के लिए प्रेरित किया और समस्त नगर वासियों को आमंत्रित किया इस मौके पर गौरीश गुप्ता, ठाकुर अम्मेश सिंह, संजीव पहलवान, त्रिलोकी नाथ , कैलाश भारती, बनवारी लाल, अनिल बजरंगी, कल्पना आर्या आदि योग साधक गढ़ उपस्थित रहे

विज्ञापन एक्सप्रेस