बिल्सी । बदायूं जिले के बिल्सी नगर में शुक्रवार दोपहर एक
बडा हादसा टल गया। रंजना तिराहा के पास जैक ट्रटने
के कारण बजरपुर से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर
हाईवे पर पलट गया। इस दौरान सडक किनारे खडे तीन
लोगों ने भागकर अपनी जान बचार्ड। यह घटना रंजना
हॉस्पिटल के पास हई। मनोज सीमेंट एजेंसी के संचालक
मनोज ने बताया कि बाजपुर से बजरपुर लेकर आ रहा
यह ट्रक अचानक जैक ट्रटने के कारण पलट गया।
हादसे के वक्त वहां मौजूद विक्की गौतम, मनोज यादव
और फैजान राइन बाल-बाल बच गए। हालांकि, ट्रक
चालक राजपाल को चोटें आई हैं। ट्रक को भी काफी
नुकसान पहुचा है। ट्रक पलटने से सड़क पर बजरपुर
फैल गया, जिसके कारण काफी देर तक हाईवे पर
आवागमन प्रभावित रहा।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com