प्रभारी निरीक्षक साइबर थाना द्वारा जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में छात्र/छात्राओं को साइबर अपराध से बचाव हेतु जागरुक किया गया ।
जनपद बदायूँ में बढ़ते हुए साइबर अपराधों की रोकथाम हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बदायूँ डॉ0 बृजेश कुमार सिंह के निर्देशन में एवं अपर पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण में जनसामान्य को समय-समय पर जागरूक तथा थाना साइबर क्राइम / साइबर सेल जनपद बदायूँ को आवश्यक/त्वरित कार्यवाही हेतु निर्देशित किया जाता रहा है। जिसके क्रम में आज दिनाँक 03.12.2025 को प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार वर्धन थाना साइबर क्राइम जनपद बदायूँ द्वारा वर्तमान परिदृश्य में निरन्तर बढते साइबर अपराध तथा डिजिटल अरेस्ट से बचाव / रोकथाम हेतु जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान जनपद बदायूँ में अध्ययनरत छात्र एवं छात्राओं को साइबर अपराध से बचाव के तौर तरीके तथा डिजिटल अरेस्ट से बचाव हेतु साइबर जागरुकता अभियान चलाया गया । अभियान के अन्तर्गत साइबर अपराध से बचाव तथा डिजिटल अरेस्ट एवं अन्य प्रकार की साइबर ठगी से रोकथाम हेतु विस्तृत जानकारी दी गयी।

थाना साइबर क्राइम/साइबर सेल पुलिस टीम के सदस्य-
1.प्र0 निरी0 विनोद कुमार वर्धन थाना साइबर क्राइम
2.मुख्य आरक्षी 497 निपेन्द्र यादव थाना साइबर क्राइम
3.मुख्य आरक्षी 712 विनय कुमार साइबर क्राइम सेल
4.आरक्षी 1700 शुभमपाल थाना साइबर क्राइम
5.आरक्षी 488 सुबोध शाक्य साइबर क्राइम सेल
अपील- किसी भी अनजान व्यक्ति से अपना खाता संख्या, पिन, ओटीपी, सीवीवी नम्बर इत्यादि साझा ना करे। खाते से धोखाधड़ी से पैसा निकलने की दशा में तुरंत 1930 पर कॉल अथवा राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिग पोर्टल https://cybercrime.gov.in/ पर शिकायत दर्ज करें ।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

