12:43 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

नरैनी – सिद्व बाबा इंटर कालेज में मनाया गया एड्स दिवस

नरैनी बदायूं।।- सिद्व बाबा इंटर कालेज शरह बरौलिया में राष्ट्रीय सेवा योजना की इकाई ने विश्व एड्स दिवस मनाया गया।कार्यक्रम अधिकरी अनमोल उपाध्याय ने कहा कि विश्व एड्स दिवस 1988 के बाद से एक दिसंबर को हर साल मनाया जाता है। इसका उद्देश्य एचआइवी संक्रमण के प्रसार की वजह से एड्स महामारी के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि रेड रीबन एचआइवी पाजिटिव लोगों के साथ एकजुटता और एड्स के साथ जी रहे लोगों के लिए वैश्विक प्रतीक है। उन्होंने कहा कि वर्तमान युग में इस तरह के जागरूकता कार्यक्रम अत्यंत आवश्यक हैं, ताकि कोई भी रोग होने से पहले उसका बचाव किया जा सके। इस मौके कालेज के शिक्षक अश्वनी शर्मा कहा कि स्कूल की ओर से पढ़ाई के साथ-साथ इस प्रकार की एक्टीविटी का आयोजन करने का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों के ज्ञान में बढ़ोत्तरी करना है। साथ ही साथ विश्व एड्स दिवस पर अपने विचार पेश करते हुए एड्स से बचाव के लिए सावधानियों के बारे में विस्तार से बताया इस अवसर पर नीरज चौहान,विप्लव भारती, रामौतार मौर्य सहित समस्त स्टाफ उपस्थित था।

विज्ञापन एक्सप्रेस