2:22 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

आसफपुर – ऑन लाइन उपस्थिति का विरोध

ग्राम पंचायत अधिकारियों समेत ग्राम विकास अधिकारियों की समन्वय समिति ने ऑन लाइन उपस्थिति का विरोध प्रदर्शन किया , गैर विभागीय कार्यों के विरोध में शांतिपूर्ण सत्याग्रह आंदोलन की चेतावनी दी
आसफपुर ( बदायूं ) – स्थानीय विकास खंड कार्यालय पर ग्राम पंचायत अधिकारियों समेत ग्राम विकास अधिकारियों की समन्वय समिति ने सामूहिक रूप से धरना प्रदर्शन कर ऑन लाइन उपस्थिति एवं सचिवों से लिए जा रहे गैर विभागीय कार्यों का विरोध जताया और शांतिपूर्ण सत्याग्रह करने की चेतावनी दी है ।
इस दौरान विकास खंड स्तरीय अधिकारियों ने 1 दिसंबर 2025 से 4 दिसंबर 2025 तक काली पट्टी बांधकर शासकीय सेवा करने , 5 दिसंबर 2025 को धरना प्रदर्शन , सरकारी वाट्स एप ग्रुपों से पृथक होने व 10 दिसंबर 2025 से अपने निजी वाहनों का प्रयोग बंद करने व 15 दिसंबर 2025 को सभी सचिवों ने अपने डोंगल को विकास खंड कार्यालय पर जमा करने की चेतावनी दी है ।
इस दौरान आसफपुर विकास खंड कार्यालय परिसर में ग्राम विकास अधिकारी एशोशयन बदायूं के जिला अध्यक्ष रमेश चंद्र पाल , जिला मंत्री अजय पाल सिंह , ग्राम पंचायत अधिकारी एसोसियन जिला बदायूं के जिला मंत्री अवधेश कुमार शाक्य व जिला अध्यक्ष विशाल पटेल सहित सचिव विनेश कुमार , विनीत चौधरी , धर्मवीर सिंह आदि मौजूद रहे ।
आसफपुर से दानवीर सिंह की रिपोर्ट

विज्ञापन एक्सप्रेस