4:07 am Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी -टनकपुर-अछनेरा स्पेशल ट्रेन काे आगरा फोर्ट तक चलाने की मांग

उझानी बदांयू 1 दिसंबर।

टनकपुर -अछनेरा स्पेशल ट्रेन को नियमित कर आगरा फोर्ट तक चलाए जाने की लोगों ने मांग की है। इससे उत्तराखंड से आगरा आने–जाने वाले पर्यटकों को सहूलियत मिलेगी। व्यापारियों को आवागमन में आसानी होगी। बरेली से सिर्फ एक ट्रेन रात के समय आगरा फोर्ट को चलाई जाती है।

टनकपुर – अछनेरा एक्सप्रेस ट्रेन सोमवार ,मंगलवार,बृहस्पतिवार,शुक्रवार और शनिवार को चलाई जाती है। यात्री सोमेश कुमार ने बताया कि अछनेरा से आगरा फोर्ट स्टेशन की दूरी करीब 30 किलोमीटर है। उन्होंने मांग की कि इस ट्रेन को टनकपुर से आगरा फोर्ट तक चलाया जाए। इससे उत्तराखंड से आगरा फोर्ट आने-जाने वाले लोगों का सफर आसान होगा।

वहीं बदायूं,उझानी, सोरों, कासगंज से आगरा उपचार कराने के लिए भी काफी संख्या में लोग जाते हैं। आगरा फोर्ट तक सीधी ट्रेन मिलने से आगरा किला, ताजमहल और अन्य ऐतिहासिक स्थलों तक पहुंचना और भी आसान हो जाएगा।
——–
फुल चलती है टनकपुर – अछनेरा ट्रेन फिर प्रतिदिन क्यों नही ?।

लगभग तीन साल से चल रही स्पेशल ट्रेन पहले सिर्फ मथुरा छावनी तक संचालित होती थी, श्रृद्धालुओं को ठाकुर जी के दर्शन को आराम था। अब इसे तीन महीने पहले अछनेरा तक विस्तार दिया गया है, इससे आगरा तक सफर करने वालों को कोई फायदा नहीं, इससे तो ट्रेन को आगरा तक कर दिया जाऐ। वहीं लम्बे समय से चल रही एक्सप्रेस ट्रेन को आज तक नियमित नहीं किया गया तीन-तीन महीने का विस्तार दिया जाता है। लोगों ने इस ट्रेन को नियमित करने की रेलवे बोर्ड से मांग की है।

——

टनकपुर से अछनेरा तक स्पेशल ट्रेन चलाई जाती है। इस ट्रेन को आगरा फोर्ट तक चलाया जाए। ट्रेन को सीधे आगरा तक चलाए जाने से ताजमहल ,आगरा किला देखने जाने वाले लोगों का सफर आसान होगा- संजय कुमार मित्तल, अध्यक्ष सर्राफा कमेटी उझानी।

——
लोगों की सुविधा के लिए स्पेशल ट्रेन का संचालन आगरा फोर्ट तक किया जाए। इससे रेलवे का राजस्व बढ़ेगा और लोगों का सफर आसान होगा, व्यापारी नेता कई बार डीआरएम को नियमित करने को ज्ञापन भी दे चुके हैं। अभिनव सक्सेना, व्यापारी नेता उझानी।

राजेश वार्ष्णेय एमके।

विज्ञापन एक्सप्रेस