5:23 am Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

बुजुर्गों के बाल धूप में सफेद नहीं होते : आचार्य संजीव रूप

बिल्सी , तहसील क्षेत्र के यज्ञ तीर्थ गुधनी में स्थित प्रज्ञा यज्ञ मंदिर में आर्य समाज का साप्ताहिक सत्संग आयोजित किया गया ! आज के सत्संग में अंतर्राष्ट्रीय वैदिक विद्वान आचार्य संजीव रूप ने यज्ञ कराया ! यज्ञ के उपरांत सत्संग करते हुए उन्होंने कहा “संसार में सरल कुछ नहीं होता ! जैसे पानी को ऊपर चढ़ने के लिए प बल लगाना होता है किंतु गिराने के लिए कुछ भी नहीं करना होता ऐसे ही बिना कठोर परिश्रम के कभी किसी को विशेष कीर्ति व सुख नहीं मिलता ! हां दूसरों के अनुभव से लाभ उठाकर व्यक्ति जीवन को सरल कर सकता है ! माता-पिता और सही सलाह देने वाले शुभचिंतक होते हैं उनके अनुभव का प्रत्येक व्यक्ति को लाभ उठाना चाहिए ! बुजुर्गों के बाल धूप में सफेद नहीं होते बालों की सफेदी बताती है कि दुनिया में रहने के लंबे अनुभव है ! सत्यम आर्य ने भजन गाया “करो इस चिंतन परम सुख मिलेगा ! इस अवसर पर पंजाब सिंह ,श्रीमती संतोष कुमारी,नीरेश आर्य , श्रीमती सूरजवती देवी, ‘बद्री प्रसाद आर्य तथा आर्य संस्कारशाला के बच्चे मौजूद रहे ।

विज्ञापन एक्सप्रेस