बगरैन में जिस टेंकर से सफर कर उतरा,उसी ने कुचला मौत।
बदांयू 30 नवंबर।
बदायूं में एक दर्दनाक हादसा हुआ है, जहां एक अधेड़ व्यक्ति को उसी टैंकर ने कुचल दिया जिससे वह उतरा था। घटना वजीरगंज थाना क्षेत्र के बगरैन कस्बे में गौरी शंकर इंटर कॉलेज के पास हुई।
मृतक की पहचान 55 वर्षीय अब्दुल वाहिद के रूप में हुई है, जो बरेली के आंवला क्षेत्र के मनौना निवासी थे। वह डीजल के टैंकर में सवार होकर अपने गांव से बगरैन बाजार करने आए थे। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने टैंकर को कब्जे में ले लिया है और चालक की तलाश जारी है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

