6:47 am Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

छह सडका से कचहरी जाने वाले मार्ग पर कपडे की दुकान में आग लगने से लाखों का नुकसान

सिलहरी- शहर में कपडे की एक दुकान में आग लगने से लाखों रूपये का कपडा जलकर स्वाहा हो गया। बताया जाता है कि छह सडका से कचहरी की ओर जाने वाले मार्ग पर कपडे का व्यवसाय करने वाले दुकान स्वामी महेंद्र जुनेजा नित्य की तरह दुकान बंद करके घर चले थे। बताते हैं कि रात में उनकी दुकान में विद्युत शार्ट सर्किट से आग लग गई। दुकान में धुआं उठता देखने के बाद आसपास के लोगों ने इसकी सूचना दुकान स्वामी और पुलिस को दी जिसके उपरांत मौके पर पहुची दमकल ने आग पर काबू पाया।

विज्ञापन एक्सप्रेस