1:19 pm Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

पुलिस लाइन सभागार कक्ष में समीक्षा एवं समन्वयन गोष्ठी आयोजन

अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा पुलिस लाइन सभागार कक्ष में थाना एएचटी (मानव तस्करी रोधी) बदायूँ की मासिक समीक्षा एवं समन्वयन गोष्ठी नारी शक्ति, बाल संरक्षण (किशोर/ किशोरी सशक्तिकरण एवं बाल विवाह उन्मूलन) के संबंध में की गई ।

आज दिनांक 28.11.2025 को पुलिस लाइन स्थित सभागार कक्ष में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ0 ह्रदेश कठेरिया द्वारा विशेष किशोर पुलिस इकाई (SJPU) एवं थाना एएचटी (मानव तस्करी रोधी) की मासिक समीक्षा एवं समन्वयन बैठक का आयोजन किया गया । इस महत्वपूर्ण गोष्ठी में पॉक्सो एक्ट व बाल विवाह के प्रमुख कानूनी प्राविधानों को भी बताया गया । बैठक में बाल संरक्षण से जुड़ी समस्याओं जैसे कि पीड़िता के आवासन, बाल गुमशुदगी, बाल श्रम, नशा मुक्ति अभियान, बाल विवाह, बाल भिक्षावृत्ति की रोकथाम, लैंगिक समानता, किशोर न्याय अधिनियम-2015 में संशोधन, पॉक्सो अधिनियम की प्रक्रियाएं (CWC को 24 घंटे में सूचना, फार्म A व B की पूर्ति), बाल कल्याण अधिकारियों के दायित्व व पीड़िता की गोपनीयता आदि पर व्यापक चर्चा की गई। साथ ही, बाल विवाह की रोकथाम व शिशु लिंगानुपात को खत्म करने से जुड़ी प्रक्रियाओं एवं संबंधित संस्थाओं की भूमिका पर भी विशेष चर्चा की गई। बैठक का उद्देश्य सभी संबद्ध विभागों एवं संगठनों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए बाल सुरक्षा एवं मानव तस्करी की रोकथाम के प्रयासों को और अधिक प्रभावी बनाना था। यह बैठक समाज में सतत् विकास, न्याय और समर्पण के मूल्यों को और भी सशक्त बनाती है । उक्त बैठक में बाल कल्याण समिति से श्री सुयोग्य कुमार, व श्री नंन्द किशोर पाठक महिला कल्याण जिला प्रोबेशन कार्यालय से श्री रवि कुमार, अभियोजन कार्यालय से श्री अमोल जौहरी, चाइल्ड हेल्पलाइन बदायूँ से श्री कमल शर्मा, वन स्टॉप सेंटर रूही पटेल, स्वास्थ्य विभाग से डॉ0 पवन जोशी, मा0 किशोर न्याय बोर्ड से श्री अरविंद कुमार, श्रम विभाग से श्री अमित कुमार, दत्तक ग्रहण से श्रीमती प्रियंका जौहरी, बेसिक शिक्षा विभाग से सुश्री प्रगति सक्सैना, डीआईओएस चन्द्रभान यादव, काशी समाज शिक्षा संस्थान विभाग से गंगा सिंह, समग्र विकास संस्थान से श्रीमती साक्षी शर्मा व जनपद बदायूँ के थानों से बाल कल्याण पुलिस अधिकारी द्वारा सहभागिता की गई।

विज्ञापन एक्सप्रेस