बदांयू 27 नवंबर।
बदायूं में एक LLB छात्रा ने प्रेमजाल में फंसाकर एक युवक से 2 लाख रुपये की ठगी कर ली। आरोपी छात्रा प्रगति, जो उझानी के लॉ कॉलेज में LLB कर रही है, ने युवक कपिल को अपने प्रेमजाल में फंसा लिया और उससे 4 लाख रुपये की मांग की। न देने पर दुष्कर्म के आरोप में फंसाने की धमकी दी जा रही थी।
इस मामले में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के आदेश पर प्रगति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है और सिविल लाइंस पुलिस ने केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

