11:31 pm Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

एसआईआर के प्रति किया जागरूक,मतदाताओं के प्रपत्र भरवाए

बिल्सी। नगर के मोहल्ला संख्या आठ में समाजवादी पार्टी के पूर्व नगराध्यक्ष कविंद्र सक्सेना ने बुधवार को घर-घर जाकर लोगों को एसआईआर प्रक्रिया के प्रति जागरूक किया। उन्होंने मोहल्ले के निवासियों के गणना प्रपत्रों की स्वयं जांच की और कई लोगों के प्रपत्र मौके पर ही भरवाए। इस दौरान कविंद्र सक्सेना ने कहा कि निर्वाचन आयोग द्वारा भेजे गए गणना प्रपत्र मतदाता पहचान सूची के अद्यतन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इसलिए जिन भी परिवारों के घर प्रपत्र पहुंच गए हैं, वे उन्हें शीघ्रता से भरकर अपने-अपने बीएलओ को सौंप दें, ताकि उनका नाम मतदाता पात्रता सूची में निश्चित रूप से शामिल हो सके। उन्होंने बताया कि समय से प्रपत्र जमा न होने पर कई बार मतदाता सूची से छूट जाते हैं, जिससे मतदान के समय उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे इस अभियान को गंभीरता से लें और अपने परिवार के सभी सदस्यों का विवरण सही-सही भरकर जमा करें। मौके पर मोहल्ले के कई लोग मौजूद रहे। इधर, मोहल्ला संखया दो के बूथ नंबर 99 पर प्रवासी दायित्व निर्वहन करते हुए भाजपा नेता दीपक गुप्ता ने बीएलओ का सहयोग कर गणना प्रपत्रों को भरवाया।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.