12:27 am Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

हमारा संविधान कई चुनौतियों से जूझ रहा है: ओमकार सिंह

बदायूं: प्रांतीय आव्हान पर परशुराम चौक स्थित कांग्रेस बीएलए 1 जिला कांग्रेस कमेटी, पूर्व जिलाध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी बदायूं / शहर कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर संविधान दिवस के अवसर पर एक गोष्टी का आयोजन किया गया गोष्टी में मुख्यवक्ता के रूप में बीएलए 1 जिला कांग्रेस कमेटी, पूर्व जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में एआईसीसी सदस्य निवर्तमान प्रदेश सचिव जितेंद्र कश्यप रहे गोष्ठी की अध्यक्षता शहर कांग्रेस अध्यक्ष मुन्नालाल सागर ने की। इस अवसर पर मुख्यातिथि ओमकार सिंह ने कहा कि सभी कांग्रेसियों ने संविधान गोष्ठी का आयोजन किया है परंतु आज हम सब इसे संविधान बचाओ दिवस के रूप में मना रहे हैं। हमारा संविधान कई चुनौतियों से जूझ रहा है। साथ ही उन्होंने कहा कि संविधान को स्वयं संविधान नहीं बचाता, संविधान को हम नागरिक बचाते हैं। हर सच्चे नागरिक का, सही इच्छा शक्ति वाले नागरिक का यह फर्ज है कि हम संविधान को बचाने के लिए हर संभव प्रयास करें। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि जितेंद्र कश्यप ने कहा कि जब भी कोई नई चुनौती सामने आती है, तो हर नागरिक व कांग्रेस का सच्चा वर्कर उस चुनौती का सामना करने, स्वीकार कर आगे बढ़ने के लिए कमर कसता है। वह आज भी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वोट चोरी गंभीर मुद्दा है। यह सबके दिल को छू रहा है। बिहार चुनाव पर बोलते हुए कहा कि आज भी लोग यही कहते हैं कि जनभावना के विरुद्ध नतीजे कैसे आए। इसलिए प्रश्न चिह्न खड़ा होता है। इसके अलावा किसानों व आम जनता के मुद्दे भी जरूरी हैं। इस अवसर पर अध्यक्षता करते हुए शहर अध्यक्ष मुन्ना लाल सागर ने कहा जो सरकार एमएसपी गारंटी की बात करती है, उससे कम भाव में अनाज बिक रहा है, तो बिक रहा है, अन्यथा उठ भी नहीं रहा। इस अवसर पर किसान कांग्रेस प्रदेश महासचिव गौरव सिंह राठौर ने कहा एवं जिला महासचिव इखलास हुसैन ने सयुक्त रूप से कहा अब किसान बिजाई कर रहे हैं, तो यूरिया की किल्लत खड़ी हो गई है। हर फसल के समय यूरिया की किल्लत खड़ी होती है। सरकार इन चीजों का प्रबंध नहीं कर पाती तो कहीं ना कहीं उनकी कमजोरी दिखती है। गोष्टी में एडवोकेट सूरज पाल सोलंकी, एडवोकेट मुनेंद्र कन्नौजिया, शहर कांग्रेस की महिला नेत्री सितारा, सेवादल कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष हरीश कश्यप, शमीम अहमद ने संविधान रक्षा की शपथ दिलवाई इस अवसर पर शहर उपाध्यक्ष रफत अली खान ने संचालन किया गोष्टी का समापन कांग्रेसियों ने राष्ट्रगान गा कर किया इस अवसर पर एडवोकेट उपेंद्र कश्यप, वीरेश यादव, इफ़रा, लोग श्री, शहजाद खान, राजेश राजेंद्र, श्याम सिंह, दिनेश कश्यप आदि कांग्रेसजन मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस