शताब्दी पूर्व स्थापित श्री बिहारी जी महाराज मंदिर का जीर्णोद्धार एवं मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम बृहस्पतिवार को
सहसवान (बदायूं) सेठ श्री घनश्याम दास काबरा द्वारा सन 1925 में स्थापित श्री बिहारी जी महाराज मंदिर शहबाजपुर के एक शताब्दी वर्षगांठ के उपलक्ष्य में जीर्णोद्धार एवं मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम 27 नवंबर दिन बृहस्पतिवार को बड़े हर्ष उल्लास एवं उमंग के साथ मनाया जाएगा।
मंदिर प्रबंधक रोहित माहेश्वरी ने जानकारी देते हुए बताया श्री बिहारी जी महाराज मंदिर में बृहस्पतिवार को प्रातः 8:00 बजे हवन पूजन कलश यात्रा 11:00 बजे मूर्ति स्थापना अपराह्न 3:00 बजे प्रसाद वितरण भंडारा 4:30 बजे रात को 7:00 बजे से शाम कीर्तन तथा शुक्रवार को ब्रह्म मुहूर्त बेला में आरती का आयोजन किया जा रहा है।
प्रबंधक रोहित माहेश्वरी ने भक्तजनों से भारी तादाद में श्री बिहारी जी महाराज मंदिर के सौवीं वर्षगांठ पर बृहस्पतिवार को होने वाले सभी कार्यक्रमों में शामिल होने की अपील की है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com