2:48 am Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

नगर पालिका में पालिकाध्यक्ष फात्मा रजा ने संविधान दिवस पर शपथ ग्रहण

पालिकाध्यक्ष की मौजूदगी में कर्मचारियों ने ली शपथ
बदायूं । नगर पालिका परिषद में बुधवार को संविधान दिवस के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान नगर पालिकाध्यक्ष फात्मा रजा की उपस्थिति में सभी कर्मचारियों ने संविधान की रक्षा करने तथा अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने की शपथ ली।
कार्यक्रम में संविधान की महत्ता पर विस्तार से चर्चा की गई।. पालिकाध्यक्ष ने बताया कि संविधान दिवस हमें अपने अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों के प्रति जागरूक होने का संदेश देता है। उपस्थित सभी कर्मचारियों ने लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

इस अवसर पर पालिका खालिद अली खाॅ, नवेद इकबाल गनी, सूर्य प्रकाश सक्सेना, सचिन सक्सेना, रजनेश चन्द्रा, जहांगीर, विनोद प्रकाश सोनकर, महेश बाबू, मनोज सोनकर, देवेन्द्र सक्सेना, मनोज सक्सेना, इमरान, फिरोज अली, नोमान, विकास भारद्वाज आदि समेत कर्मचारी मौजूद थे।

विज्ञापन एक्सप्रेस