आवास विकास स्थित राजकीय महाविद्यालय बदायूं में राजनीति विज्ञान परिषद के तत्वावधान में संविधान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ माता सरस्वती की प्रतिमा एवं डॉ भीमराव अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। सभा की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ अनिल कुमार ने किया। कार्यक्रम का संचालन करते हुए विभागाध्यक्ष डॉ राकेश कुमार जायसवाल ने छात्र छात्राओं को अपरिवर्तनीय संविधान के मूलभूत ढांचे का उल्लेख करते हुए मौलिक अधिकारों एवं कर्तव्यों के विषय में भी जानकारी प्रदान की। डॉ जायसवाल ने भारतीय संविधान की प्रस्तावना के साथ मूल कर्तव्यों की शपथ दिलाई।
राजनीति विज्ञान परिषद के संयोजक डॉ दिलीप कुमार वर्मा ने भारत के संविधान की प्रस्तावना में लिखित शब्दों एवं संवैधानिक मूल्यों के विषय में विस्तार से प्रकाश डाला। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ संजय कुमार ने संविधान निर्मात्री सभा के गठन एवं कार्य के विषय में जानकारी प्रदान की। इतिहास विभागाध्यक्ष डॉ अनिल कुमार ने संविधान निर्माण की ऐतिहासिक यात्रा से सभी को अवगत कराया। डॉ प्रेमचन्द चौधरी ने संविधान निर्माण में डॉ भीमराव अंबेडकर के योगदान पर प्रकाश डाला। गौसिया ने संविधान पर आधारित गीत गाया। सना उमर ने भाषण दिया। अन्त में राजनीति विज्ञान परिषद की नवनिर्वाचित अध्यक्ष शगुन शर्मा ने आभार ज्ञापित किया।


इस अवसर पर डॉ सतीश सिंह यादव, डॉ हुकुम सिंह, डॉ जुनैद आलम, डॉ राशेदा खातून, डॉ पवन कुमार शर्मा, ललीकराम, महिमा भारती, निहाशा, धर्मेन्द्र शाक्य , पवन कुमार आदि उपस्थित थे।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

