बिल्सी। विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान के तहत उपजिलाधिकारी प्रेमपाल सिंह ने मंगलवार को दो बीएलओ को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया। सर्वप्रथम एसआईआर का कार्य पूर्ण करने वाली शिक्षा मित्र सारिका तथा आंगनवाड़ी कार्यकत्री शशिबाला को प्रशस्ति पत्र एवं नगद धनराशि देकर पुरस्कृत किया गया। एसडीएम ने कहा कि दोनों महिलाओं ने जिम्मेदारी व समयबद्धता का उत्कृष्ट उदाहरण पेश किया है। उन्होंने क्षेत्र के अन्य बीएलओ को भी इसी प्रकार सक्रियता व ईमानदारी से कार्य करने की प्रेरणा दी। सम्मान पाकर दोनों बीएलओ ने कहा कि प्रशासन द्वारा मिला यह प्रोत्साहन उनके लिए उत्साहवर्धन का कार्य करेगा और वे भविष्य में भी योजनाओं को समय पर व सही तरीके से पूरा करने का प्रयास करती रहेंगी। इस मौके पर तहसीलदार प्रभा सिंह, नायब तहसीलदार बदन सिंह यादव, मोहित राठी, अंक्षास पटेल आदि कर्मचारी मौजूद रहे।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

