।
भाजपा के प्रवासी कार्यकर्ता दिखाई दिए चाक-चौबंद।
उझानी बदांयू 25 नवंबर।
उझानी के ज्यादातर स्कूलों में पहले से बने मतदेय स्थल खाली नजर आऐ, जबकि आज जिलाधिकारी के बिषेश वोटर पुनरीक्षण कार्यक्रम एसआईआर में पूरे जनपद में मतदेय स्थल पर बीएलओ को बैठने के आदेश थे।
मगर हुआ इसका उल्टा सुबह 11 बजे तक नगर के ज्यादातर स्कूलों के ताले ही नहीं खुल सके। बीएलओ का तो आसपास अता-पता ही नहीं। बदांयू एक्सप्रेस ने खबर को प्रमुखता से प्रसारित किया तो विभाग में खलबली मच गई।



आनन-फानन में बीएलओ अपने अपने तैनाती स्थल पर पहुंचने लगे दोपहर बाद लोगों ने अपने फार्म प्राप्त करने के साथ ही कंप्लीट कर जमा भी कराऐ। सिर्फ मीराबाई स्कूल पर कोई बीएलओ नहीं पहुंचा वहां मौजूद भाजपा के प्रवासी कार्यकर्ता राजीव गोयल व संजीव माथुर मिले पूछने पर बताया कि अन्य जगह काम सुचारू रूप से चल रहा है, प्रभारी मंत्री धर्मपाल सिंह को अवगत करा दिया है। कि मीराबाई स्कूल को छोड़कर सभी जगह एसआईआर का काम सुचारू रूप से चल रहा है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

