10:50 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

नीलकंठ महादेव जामा मस्जिद मामले की सुनवाई 15 जनवरी को होगी

बदांयू 25 नवंबर।

बदायूं के नीलकंठ महादेव बनाम जामा मस्जिद मामले में अगली सुनवाई 15 जनवरी को होगी। यह मामला 2022 से लंबित है और सिविल जज सीनियर डिवीजन फास्ट ट्रैक कोर्ट में चल रहा है। हिंदू पक्ष का दावा है कि जामा मस्जिद की जगह पहले नीलकंठ महादेव मंदिर था, जिसे आक्रमणकारियों ने बदलकर मस्जिद बना दिया था। वहीं, मुस्लिम पक्ष का कहना है कि यह मस्जिद 850 साल पुरानी है और यहां कभी मंदिर नहीं था।

विज्ञापन एक्सप्रेस