10:03 pm Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी – नगर पालिका ने किया कमाल -टूटे हुए गेट को आईजीआरएस की शिकायत में दिखा दिया साबित

उझानी बदांयू 25 नवंबर।

नगर पालिका के घण्टाघर मार्केट में नागरिकों की सुरक्षा हेतु लोहे का गेट लगवाया गया था जिसका एक हिस्सा टूट कर हवा में लटक रहा था, मार्केट के व्यापारी नेता अभिनव सक्सेना ने इसकी शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल (आई जी आर एस) पर की तो नगर पालिका परिषद के निर्माण विभाग के बाबू द्वारा इसे ठीक ठाक दिखा दिया और गेट की मरम्मत करते हुए पुरानी फ़ोटो लगा दी, जबकि वास्तविकता में इस गेट का पल्ला अभी भी हवा में झूल रहा है अगर यह हिस्सा किसी नागरिक के ऊपर गिर गया तो कोई बड़ा हादसा हो सकता है। दुकानदारों ने पालिकाध्यक्ष का इस तरफ ध्यान देकर इस गेट को पूर्ण रूप से ठीक कराने की मांग की है जिससे कोई जन हानि न हो सके।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.