बदायूं में सारथी वाहन का शुभारंभ, 27 नवंबर तक चलेगा प्रचार अभियान
बदायूं में आज 24 नवंबर 2025 को जिला प्रतिरक्षण अधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय से सारथी वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जनपद स्तर पर दो सारथी वाहन 24 से 27 नवंबर तक कुल चार कार्य दिवस संचालित किए जाएंगे। ये वाहन मुख्यालय के साथ-साथ अर्बन स्लम, झुग्गी-झोपड़ी और अर्बन पुअर क्षेत्रों में पहुंचकर जागरूकता अभियान चलाएंगे।
इसी तरह ब्लॉक स्तर पर भी सारथी वाहन चार दिनों तक सभी राजस्व ग्रामों में प्रचार-प्रसार करेंगे। इन वाहनों के माध्यम से परिवार नियोजन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी माइकिंग के जरिए लोगों तक पहुंचाई जाएगी। अभियान का उद्देश्य परिवार नियोजन की विभिन्न विधियों के बारे में जन-जन को जागरूक करना है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

