5:07 am Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

सुरेशचन्द्र द्वारा लिया गया देहदान का संकल्प

* दिनांक-24.11.2025 को राजकीय मेडिकल कालेज,बदायूँ के एनाटमी विभाग में श्री सुरेशचन्द्र, आयु 54 वर्ष पुत्र श्री राम शरूप, निवासी गांव उघैती पोस्ट उघैती थाना उघैती, जिला-बदायूँ ने देहदान का संकल्प लिया।
* एनाटमी विभाग के विभागाध्यक्ष डा0 मुकत्याज हुसैन एवं श्री प्रमोद कुमार, लैब टेक्नीशियन /बॉडी इन्जेक्टर द्वारा पंजीकरण कराया गया साथ ही संकल्प पत्र भी भराया गया और उनको देहदान के बारे में जानकारी दी।
* प्रधानाचार्य डा0 अरूण कुमार के दिशा-निर्देशानुसार एनाटमी विभागाध्यक्ष डा0 मुकत्याज हुसैन द्वारा देहदानी श्री सुरेशचन्द्र को देहदान के संकल्प का प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
* इस अवसर पर डा0 एस0 के0 मिश्रा, डा0 अर्जित गंगवार, श्री पुष्पेन्द्र पाल, श्री टिंकू कश्यप, रूबी गुप्ता, श्री राकेश पाल आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस