बिल्सी । बदायं के बिल्सी के उप जिलाधिकारी प्रेमपाल सिंह
ने सोमवार को सभी मतदाताओं से विशेष मतदाता
पुनरीक्षण कार्य के तहत गणना प्रपत्र भरकर बीएलओ
के पास जमा करने की अपील की।
उप जिलाधिकारी प्रेमपाल सिंह ने बताया कि विशेष
मतदाता पुनरीक्षण का कार्य 4 नवंबर से शुरू हो चुक
है। इस प्रक्रिया के तहत बीएलओ घर-घर जाकर गणना
प्रपत्र वितरित कर रहे हैं। उन्होंने मतदाताओं से अपील
की कि वे प्रपत्र भरकर बीएलओ को सौंप दें।
एसडीएम ने प्रपत्र भरने के संबंध में दिशानिर्देश दिए।
उन्होंने स्पष्ट किया कि जिन मतदाताओं का नाम 2003
की मतदाता सरची में दर्ज है, उन्हें प्रपत्र का बाई ओर
वाला भाग भरना होगा।
वहीं, यदि किसी मतदाता का नाम 2003 की स्रची में
नहीं है,लेकिन उनके माता-पिता या दादा-दादी का
नाम उस सूची में है, तो उन्हें अपने परिजनों की जानकारी
दाई ओर वाले फॉर्मेट में भरनी होगी। उप जिलाधिकारी ने यह भी कहा कि यदि किसी मतदाता को गणना प्रपत्र भरने में कोर्ड कठिनार्ड आती है, तो वे अपने संबंधित बीएलओ से संपर्क कर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
उन्होंने मतदाताओं से किसी भी प्रकार से भ्रमित न
होने और शीघ्रता से प्रपत्र जमा करने का आग्रह किया।
उन्होंने बताया कि 9 दिसंबर को ड्राफ्ट सूची जारी की
जाएगी, ताकि सभी पात्र मतदाताओं के नाम उसमें
प्रकाशित हो सकें।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

