3:16 am Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

बिल्सी क्षेत्र के गांव फकीराबाद में विवाहिता की संदिग्धावस्था में मौत,परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

बिल्सी । बिल्सी क्षेत्र के गांव फकीराबाद में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई, जिसके बाद मायके वालों ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग से मौत की पुष्टि हुई है, लेकिन मायके वालों का दावा है कि शव को फेंक दिया गया था।
जानकारी के अनुसार भमोरा बरेली के गांव रमपुरा बुजुर्ग के महेश की पुत्री शिखा 28 की शादी कुछ साल पहले बिल्सी थाने के गांव फकीराबाद के पुष्पेन्द्र के साथ हुई थी।
मायके वालों का आरोप है कि ससुराल वालों ने दहेज के लिए उनकी बेटी की हत्या की है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग से मौत की पुष्टि हुई है। पुलिस अब इस मामले में आगे की जांच कर रही है और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन एक्सप्रेस