बदायूं ।
थाना सहसवान पुलिस द्वारा 01 अभियुक्त को 510 ग्राम अफीम सहित किया गया गिरफ्तार
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बदायूँ,डा0 बृजेश कुमार सिंह के आदेशानुसार जनपद मे अपराध की रोकथाम एंव वाछिंत अभियुक्त की गिरफ्तारी एंव माल बरामदगी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशानुसार तथा क्षेत्राधिकारी सहसवान के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक सहसवान के नेतृत्व में थाना सहसवान पुलिस द्वारा आज दिनांक 23.11.2025 को 01 नफर अभियुक्त रामवीर पुत्र कालीचरन निवासी ग्राम मुल्लापुर थाना बिनावर जनपद बदायूँ के कब्जे से 510 ग्राम अफीम बरामद हुई जिसके सम्बन्ध में थाना सहसवान पर मु0अ0सं0 478/25 धारा 8/18 NDPS ACT पंजीकृत कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
बरामदगी का विवरण –
510 ग्राम अफीम व एक अदद मोबाइल व 470 रूपये व एक अदद मो0सा0 प्लसर नं0 UP24BH7140
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com