3:17 am Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

आत्मनिर्भर भारत के विजन में युवाओं की भूमिका निर्णायक- राजीव कुमार गुप्ता

युवा शक्ति से आत्मनिर्भर भारत का मजबूत आधार – राजीव कुमार गुप्ता


उझानी :- उझानी ब्लॉक सभागार में उझानी नगर मंडल द्वारा आयोजित आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत मंडल स्तर पर युवा सम्मेलन में जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने युवाओं को संबोधित किया।
जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा देश का भविष्य युवाओं के हाथों में है। आज का युवा कौशल, नवाचार और आत्मविश्वास के बल पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को नई ऊर्जा दे रहा है। साथ ही उन्होंने कहा मोदी सरकार युवाओं को सशक्त बनाने के लिए स्टार्टअप इंडिया, मेक इन इंडिया, कौशल विकास मिशन, स्वरोजगार योजनाओं तथा डिजिटल इंडिया जैसे अनेक ऐतिहासिक कदम उठा चुकी है, जिनका लाभ करोड़ों युवा उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था, तकनीकी क्षेत्र और नवाचार में युवाओं की भूमिका निर्णायक है। आत्मनिर्भर भारत की ताकत स्वदेशी में है, हर घर स्वदेशी, घर-घर स्वदेशी को जीवन में अपनाएँ। युवाओं से आह्वान किया कि स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देकर स्वदेशी अभियान को जन-आंदोलन बनाएं।
उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश आज निवेश, उद्योग, सुरक्षा और रोजगार के नए मॉडल के रूप में उभर रहा है, जिससे प्रदेश के युवाओं को अवसरों का बड़ा प्लेटफॉर्म मिल रहा है। यूपी में स्टार्टअप हब, ODOP, एमएसएमई नीति और डिजिटल सुविधाओं के विस्तार से युवा तेजी से आगे बढ़ रहे हैं।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष ग्रीशपाल सिसौदिया, मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा विवेक राष्ट्रवादी, नगर महामंत्री मदन मोहन सिंह लोधी,नगर उपाध्यक्ष गोविंद मित्तल, नगर मंत्री गोविंद सपड़ा, विवेक उपाध्याय आदि युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस