National Pharmacy Week (16–22 November 2025) का सफल आयोजन
रामनाथ राम नारायण मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वाधान में चल रहे शिखर इंस्टिट्यूट ऑफ फार्मेसी द्वारा नेशनल फार्मेसी वीक 2025 का आयोजन दिनांक 16 नवम्बर 2025 से 22 नवम्बर 2025 तक उत्साहपूर्वक किया गया। इस वर्ष की थीम “Pharmacist as Advocate of Vaccination” रहा, जिसका उद्देश्य समाज में टीकाकरण के महत्व तथा स्वास्थ्य सेवाओं में फार्मासिस्ट की सक्रिय भूमिका के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।
पूरे सप्ताह विभिन्न शैक्षिक एवं सह-पाठ्यक्रमीय गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिनमें मुख्य रूप से निम्न प्रतियोगिताएँ सम्मिलित रहीं:
Quiz Competition
Debate Competition
Essay Writing Competition
Poster Presentation
Model Presentation
छात्र-छात्राओं ने इन सभी गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपने ज्ञान, कौशल एवं रचनात्मकता का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। पोस्टर एवं मॉडल प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने टीकाकरण, सार्वजनिक स्वास्थ्य, दवा जागरूकता और फार्मासिस्ट की भूमिका पर आकर्षक प्रस्तुतियाँ दीं।
संस्थान के प्राचार्य ने छात्रों को टीकाकरण अभियान में फार्मासिस्ट की महत्वपूर्ण भूमिका, दवा जागरूकता, और रोगी-कल्याण में योगदान के लिए प्रेरित किया। उन्होंने यह भी कहा कि फार्मासिस्ट स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़ हैं और टीकाकरण को बढ़ावा देने में उनकी भागीदारी अत्यंत महत्वपूर्ण है।
कार्यक्रम के समापन अवसर पर विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए गए और सभी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र वितरित किए गए।
नेशनल फार्मेसी वीक 2025 का यह आयोजन छात्रों में पेशेवर कौशल, सामाजिक जिम्मेदारी और हेल्थकेयर जागरूकता को मजबूत करने में बेहद सफल रहा।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

