6:07 am Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

फैजगंज बेहटा क्षेत्र में गोवध की वारदात में शामिल दो गोतस्करों को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया

फैजगंज बेहटा क्षेत्र में गोवध की वारदात में शामिल दो गोतस्करों को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया। तस्करों की गोलाबारी में हेड कांस्टेबल घायल हो गए। पुलिस ने तस्करों से दो तमंचे और गोवध में इस्तेमाल होने वाले उपकरण बरामद किए।
शुक्रवार रात को गो तस्करों से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। दोनों ओर से हुई फायरिंग में दो गो तस्कर गोली लगने से घायल हो गए। एक सिपाही भी गोली लगने से घायल हुआ है। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने तस्करों के पास से एक तमंचा, कारतूस व गोकशी में प्रयोग किए जाने वाले उपकरण बरामद किए हैं। सीओ सुनील कुमार सिंह ने बताया कि फैजगंज बेहटा क्षेत्र के गांव पिसहनरी में तीन दिन पहले गोकशी की घटना हुई थी। आरोपियों की तलाश में पुलिस लगातार दबिस दे रही थी। शुक्रवार रात को पुलिस क्षेत्र में भ्रमण कर रही थी, इसी दौरान मुखबिर ने सूचना दी की अशोकनगर जाने वाले रास्ते पर गो तस्कर घटना करने की फिराक में घूम रहे हैं। सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर राजकुमार पुलिस बल के साथ बताए गए स्थान पर पहुंचे। वहां दो व्यक्ति दिखाई दिए पुलिस ने उनकी घेराबंदी की पुलिस को देखते ही आरोपियों ने फायरिंग शुरू कर दी अपने बचाव में पुलिस ने फायरिंग की जिसमें दो तस्करों के पैर में गोली लग गई दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। पकड़े कर आरोपी रामपुर के शाहबाद निवासी मर्दान और रिफाकत उर्फ नन्हे हैं। सीओ के मुताबिक आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि संरक्षित पशुओं को मारकर उनका मांस बेचते थे इसी उद्देश्य से वह जंगल में छुट्टा पशुओं की तलाश में निकले थे दोनों आरोपियों के खिलाफ गोकशी समेत अन्य धाराओं में 6 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। घायल आरोपियों और सिपाहियों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन एक्सप्रेस