राजकीय महिला महाविद्यालय, बदायूँ के रसायन विज्ञान विभाग में विभागीय परिषद का गठन किया गया, जिसमें B.Sc. रसायन विज्ञान (सेमेस्टर 1, 3 एवं 5) की सभी छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
चुनाव प्रक्रिया के अंतर्गत अध्यक्ष पद हेतु B.Sc. पाँचवें सेमेस्टर की छात्रा अरीवा आफ़्ताब व कोषाध्यक्ष पद हेतु प्रेरणा शर्मा को सर्वसम्मति से चुना गया।
उपाध्यक्ष पद के लिए B.Sc. तृतीय सेमेस्टर की छात्रा इकरा अनीस का चयन किया गया। वहीं कक्षा प्रतिनिधि (C.R.) के रूप में आकांक्षा रानी (B.Sc. प्रथम सेमेस्टर) तथा अरीवा प्रवीण (B.Sc. पाँचवाँ सेमेस्टर) का चयन किया गया। इस कार्यक्रम में रसायन विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. बृजेश कुमार सहित महाविद्यालय के अन्य प्राध्यापकगण भी उपस्थित रहे जिन्होंने नव-निर्वाचित सदस्यों को पदों की जिम्मेदारियों से अवगत कराते हुए, परिषद की कार्यप्रणाली के बारे में मार्गदर्शन भी प्रदान किया। परिषद गठन मे डॉ ऋषभ भारद्वाज, कु सरिता गौतम आदि उपस्थित रहे। यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ।

badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
